जबलपुर

lokayukta- आरईएस इंजीनियर के घर पर छापा, कई प्राइवेट फर्म में मिला बिजनेस पार्टनर, देखे वीडियो

पुलिस को जांच में इंजीनियर के पास 5 प्लॉट और 12 बैंक खाते
2 min read
Sep 22, 2017
Lokayukta police Raid In Engineers House, RSS,income tax,crime,katni police,Lokayukta Police,Lokayukta police action,RES Assistant Engineers,Lokayukta police have caught,Indore Lokayukta police team,millionaires engineers,Lokayukta police news,Res,crime in madhya pradesh,res ee office,crime in katni,RES department,Indore Lokayukta police,Madhya Pradesh Lokayukta police,the Lokayukta police,furore in RES office,RES office,Lokayukta police case,lokayukta police action news,katni police raid,Income
Lokayukta police Raid In Engineers House

कटनी। जबलपुर में आयकर विभाग के राष्ट्रीय स्वयं संघ के पदाधिकारियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मारे गए छापे से मची हड़कंप के बीच शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने कटनी में दबिश दी है। जहां, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा(आरईएस) के एक इंजीनियर के घर पर की गई छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति मिलने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सुबह-सुबह आरईएस में उपयंत्री एलएन तिवारी के कटनी में दुबे कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा। घर को चारों तरफ से घेरकर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इंजीनियर के घर की जांच की। जांच में कई ऐसे दस्तावेज मिले है जिससे उपयंत्री की काली कमाई सामने आयी है।

अल सुबह खटखटाया तिवारी के घर का दरवाजा
लोकायुक्त पुलिस की टीम के साथ कटनी पुलिस के जवानों की एक टीम सुबह करीब 5 बजे उपयंत्री के घर पर पहुंची। सादी वर्दी में गए लोकायुक्त के जवानों ने इंजीनियर के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खुला एक के बाद एक सभी अधिकारी इंजीनियर के घर में दाखिल हो गए। घर पर सो रहे परिवार के समस्त सदस्यों को उठाकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान घर के बाहर पुलिस तैनात रही। घर से बाहर किसी को निकलने नहीं दिया गया और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश की अनुपति दी गई।

लोकायुक्त पुलिस की जांच में उपयंत्री के पास से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त को उपयंत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद आंतरिक पड़ताल पूरी करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उपयंत्री के आवास पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में उपयंत्री के पास से 5 प्लॉट के दस्तावेज मिले है। 12 बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज भी लोकायुक्त के हाथ लगे है। दस्तावेजों की पड़ताल में इंजीनियर के छह से ज्यादा प्राइवेट फर्म में बिजनेस पार्टनर होने की जानकारी भी मिली है। इंजीनियर के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति होने का अनुमान है।

पुलिस ने पड़ोसियों से मांगे औजार
इंजीनियर के घर की जांच के दौरान कुछ अलमारी और लॉकर को खोलने के लिए पुलिस ने पड़ोसियों से पेंचिस, पेचकस सहित अन्य औजार मांगे। सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त टीम को संदेह है कि इन अलमारी और संदूक में आय से संबंधित दस्तावेज हो सकते है। लेकिन इनकी चाबियां नहीं मिलने के कारण इनकी जांच के लिए पुलिस ने पड़ोसियों की मदद ली।
जांच टीम के साथ दो एसपी
लोकायुक्त की रेड में लोकायुक्त एसपी भी मौके पर है। सूत्रों के अनुसार जांच की कार्रवाई में 28 पुलिस कर्मियों की टीम है। इसमें लोकायुक्त और कटनी पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल है। दल में एसपी अनिल विश्वकर्मा, टीआई प्रभात शुक्ला, संतोष सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल है। जांच में इंजीनियर के पास करोड़ों रुपए की काली कमाई सामने आने का अनुमान है। अभी जांच जारी है।

Updated on:
22 Sept 2017 07:16 pm
Published on:
22 Sept 2017 02:33 pm