
Jabalpur News :मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर के रहने वाले एक व्यक्ति को दो लोगों ने शराब पिलाकर बंधक बना लिया। दूरभाष पर पीड़ित की पत्नी के फोन आने के बाद लोकेशन लेते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बंधन मुक्त करवाकर दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।
मामले को लेकर पनागर पुलिस का कहना है कि, 4 अक्टूबर की रात मुड़िया गांव में रहने वाले रोहित कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसकी बुआ सास सुनीता की बेटी सोनम की शादी पहले हो चुकी थी। उसकी एक 4 साल की बेटी है। आयुष राजोरिया निवासी परसवाड़ा ने सोनम से लगभग 1 साल पहले प्रेम विवाह किया है। आयुष राजोरिया, सोनम और सोनम की 4 साल की बेटी तीनों पहले महाराजपुर में रह रहे थे।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे आयुष राजोरिया अपने छोटे भाई कृष्णा के साथ उसके घर आया। पूछा सोनम आई है, इसपर उसने कहा की नहीं आई। वो अपने छोटे भाई को लेने पनागर स्कूल आने लगा तो आयुष राजोरिया और कृष्णा राजोरिया दोनों साथ में चलने के लिए कहने लगे। दोनों उसके साथ आयुष ने उसे वायपास में शराब लेकर पिलाई फिर उसे आयुष ने अपनी सफेद स्कूटी में पीछे बैठाकर और कृष्णा उसकी मोटर साइकल चलाते हुए खजरी खिरिया होते हुए किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। जब उसका नशा कम हुआ और उसे होश आया तो उसने देखा आयुष राजोरिया और आयुष का भाई उसके दोनों हाथ पीछे बांधकर रखे थे।
आयुष राजोरिया ने कहा कि, मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी छोड़ेंगे। तभी उसकी पत्नी का मोबाइल पर कॉल आया तो दोनों उसकी पत्नी से बोले कि, महाराजपुर में रखे हैं। अपनी बहन को साथ लेकर आओ। उसकी पत्नी ने पता पूछा तो रोपियों ने उसे सही पता नहीं बताया। फिर पत्नी और छोटा भाई भोला डायल-112 के साथ आए। उसे आयुष और कृष्णा से छुड़ाया। पुलिस दोनों को मेरे साथ लेकर थाना पनागर आई।
पुलिस के अनुसार, आयुष राजोरिया और कृष्णा राजोरिया ने पीड़ित को शराब पिलाकर घर परसावड़ा धनवंतरी नगर में उसके हाथ बांधकर बंधक बनाकर रखा था। साथ ही, उसके साथ मारपीट भी की गई है। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी आयुष राजोरिया और कृष्णा राजोरिया निवासी परसवाड़ा को अभिरक्षा में लेते हुए प्रकरण विवेचना में लिया है।