22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Katni / ‘सरकारी कॉलेज दो’ की गूंज से उठा कटनी कलेक्ट्रेट, 3 संस्थानों की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन

‘सरकारी कॉलेज दो’ की गूंज से उठा कटनी कलेक्ट्रेट, 3 संस्थानों की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन

Katni Satyagraha : जिले में सरकारी मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज की मांग को लेकर युवाओं का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरु हुआ है। कलेक्ट्रेट के सामने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Oct 2026, 5:02 PM IST

Katni Satyagraha

कटनी कलेक्ट्रेट के बाहर सत्याग्रह (फोटो सोर्स: Patrika)

Katni News :मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर कटनी एक्शन कमेटी ने सोमवार से कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की शुरूआत की है। दोपहर 12 बजे शुरू हुए सत्याग्रह में कमेटी से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में शहर के नागरिक और युवा शामिल हुए हैं। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और कटनी में तीनों सरकारी संस्थानों की स्थापना की मांग उठाई गई है।

इस संबंध में कटनी एक्शन कमेटी के संयोजक कृष्णा का कहना है कि, सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और सरकारी लॉ कॉलेज की स्थापना की मांग को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है। कमेटी का कहना है कि कटनी में प्रस्तावित पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज के स्थान पर सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाना चाहिए।

लोगों को मिल सकेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

कमेटी का कहना है कि, सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले भर के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की व्यवस्था हो सकेगी। साथ ही, स्थानीय विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी मिल सकेंगे वहीं, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज की स्थापना होने से जिले के विद्यार्थियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत भी बहुत कम पड़ेगी। इस दौरान चैतू पटेल, डॉ. ए के खान समेत बड़ी संख्या में शहर के युवा, बेटियां, महिलाएं मौजूद हैं।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कमेटी ने स्पष्ट कहना है कि, तीनों मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने उनका अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी रहेगा। यही नहीं, संस्था ने आंदोलन में नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील की गई है। सत्याग्रह स्थल पर नारेबाजी के साथ सरकार से कटनी की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की जा रही है।