शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गोसलपुर थाना क्षेत्र का मामला, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक पर दर्ज किया प्रकरण
जबलपुर। शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहूचे और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता मजदूरी का काम करते हैं। भदम गांव का युवक अजय केवट (18) किशोरी के पिता के साथ मजदूरी का काम करता है। मजदूरी के काम के सिलसिले में युवक अक्सर आना- जाना होता था। इस बीच अजय ने किशोरी को प्रेमजाल में फसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। परिजनों को इस बात की भनक तक नही लगी।
hot ladies married पति और बच्चों के रहते दो सहेलियों ने रचाई शादी! देखें लाइव वेडिंग वीडियो
पेट दर्द होने पर पता चला मामले का-
आरोपित युवक करीब सात माह तक किशोरी को शादी की झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले किशोरी के पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन किशोरी को लेकर डॉक्टर के पास इलाज कराने पहूँचे। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि किशोरी गर्भवती है। परिजनों ने जोर देकर किशोरी से पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना बता दी।
आरोपी को घर से किया गिरफ्तार-
परिजन किशोरी को लेकर गोसलपुर थाने पहूँचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर धारा 376, 3,4,6 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आरोपित यूवक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।