जबलपुर

मानसून की जोरदार दस्तक, झमाझम से भीगा प्रदेश- देखें वीडियो

मानसून की जोरदार दस्तक, झमाझम से भीगा प्रदेश- देखें वीडियो  
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 9:53 AM IST
heavy rainfall in mp
मध्य प्रदेश में मानसून चेतावनी

जबलपुर। मानसून ने देर सबेर ही सही महाकोशल में दस्तक दे दी है। पिछले चौबीस घंटों में बारिश का दौर रुक रुककर जारी है। गुरुवार सुबह से ही मौसम में फुहारों के साथ हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जोरदार बारिश होने के आसार हैं। बुधवार शाम को खंड बर्षा से ही सही लेकिन शहर भीगा है। पूरे शहर में अलग अलग समय पर बारिश हुई। हालांकि रात 10 बजे के करीब पूरे शहर में एक साथ पानी बरसा है।

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश शुरू हो गई है। शहर में बुधवार को सुबह से शाम तक बादलों की आंखमिचौली जारी रही। दोपहर में रिमझिम बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। धूप निकल आई। शाम को शहर के कई क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम एक बार फिर बदल गया।

news fact-

शहर में 9.9 मिमी बारिश
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ मानसून, बौछार शुरू
सीजन में कुल बारिश 102.1 मिमी
पिछले वर्ष 4 जुलाई तक 165.9 मिमी बारिश

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को 9.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर सीजन में अब तक 102.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह जून माह की सामान्य बारिश 178.6 मिमी से काफी कम है। पिछले वर्ष 4 जुलाई तक 165.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 29.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 72 और शाम की आद्र्रता 81 प्रतिशत रही। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, बंगाल की खाड़ी में मानसून का नया सिस्टम बना है। इससे पूर्वी मप्र के जिलों में बादल छाए हैं। उन्होंने बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

READ MORE-

Published on: