17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: मुर्दे को जिंदा करने अस्पताल में जादू टोना, तांत्रिक के मंत्र पढ़ते ही हुआ ये- देखें वीडियो

बड़ी खबर: मुर्दे को जिंदा करने अस्पताल में जादू टोना, तांत्रिक के मंत्र पढ़ते ही हुआ ये
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 4 Jul 2018, 10:45 AM IST

dead man alive in hospital after tona totka

dead man alive in hospital after tona totka

कटनी। जिला अस्पताल की मरचुरी में चल रहे हैं तंत्र-मंत्र...। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस जिले के प्रमुख अस्पताल में भला तंत्र-मंत्र का क्या काम..? लेकिन यह एक दम सच है, यहां एक मृत व्यक्ति को जिंदा करने के लिए बकायदा तंत्र-मंत्र आजमाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ पुलिस कर्मी इस ढोंग को रोकने की जगह इसमें मूक पहरेदार बने रहे।

अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित युवक की मौत के बाद मंगलवार को दिन और रात में तांत्रिक की चली तंत्र साधना के बाद भी मुर्दा जिंदा नहीं हुआ है। पुलिस की पहरेदारी में लगभग 20 घंटे तक तंत्र साधना चली। बुधवार को डॉक्टर और पुलिस टीम द्वारा शव का पीएम शुरू कर दिया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि डॉक्टर द्वारा मरीज की मौत के बाद हार्ड काउंटिंग, ब्लड प्रेशर, पल्स, एक्सप्रेशन और पुतली फटने के बाद मौत की पुष्टि कर दी गई थी। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने अंधविश्वास को बढ़ावा दिया। लगभग 20 घंटे तक शव मरचुरी में पड़ा रहा। अब जाकर पोस्टमार्टम शुरू हुआ है।

कलेक्टर ने संज्ञान में लिया मामला
कलेक्टर केवीएस चौधरी ने मामले को संज्ञान में लिया है। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया। कलेक्टर ने तहसीलदार को वस्तु स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए और कहा कि मृतक के परिजनों को 400000 की आर्थिक सहायता मंजूर करते हुए प्रदान कराई जाएगी। वहीं कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में यदि अंधविश्वास को बढ़ावा दिया गया है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

यह है मामला
जिला अस्पताल की मरचुरी में रखा शव एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी निवासी बलीराम पिता घीसल प्रसाद कोल (45) है। बलीराम गांव में खेत में उड़द की फसल की तकाई का काम कर रहा था। सोमवार रात करीब 1 बजे उसके हाथ में जहरीले सर्प ने काट लिया। बलीराम ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। परिजन उपचार कराने की बजाय पहले उसे गांव में एक तांत्रिक के यहां झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो सुबह 6 बजे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सुबह करीब 10 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया।

बताया गया है कि मृत्यु के बाद बलीराम के शव को अस्पताल की मरचुरी में रखा दिया गया। इसी बीच परिजनों की सूचना पर पहुंचे एक तांत्रिक ने मृतक के भाई रमेश को भरोसा दिलाया कि बलीराम के प्राण अभी लौट सकते हैं। उसने दावा किया कि सांप काटने के 72 घंटे बाद तक प्राण बचाए जा सकते हैं। इस दावे के साथ तांत्रिक ने अस्पताल में ही अपने तंत्र-मंत्र का मायाजाल शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात एनकेजे थाने के आरक्षक मुकेश और मर्चुरी के कर्मचारी बकायदा शव की निगरानी करते रहे और उसके जिंदा होने की प्रतीक्षा भी करते रहे। परिजनों के विलाप के बीच इंतजार चलता रहा लेकिन अभी तक बलीराम की सांसें वापस नहीं आयी हैं।


मैं वार्ड में सर्पदंश से पीडि़त को देखने गया था। उसकी मौत हो चुकी थी, इसकी मैं पुष्टी करके आ गया था। पीएम न होने की वजह यह थी कि परिजन अपने रिश्तेदारों के आने का इंतजार करने की बात कर रहे थे। इसके बाद मेरी शिफ्ट बदल गई थी।
- डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, चिकित्सक, जिला अस्पताल
मर्चुरी में तंत्र विद्या चल रही है इस संबंध में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसमें ताला लगवाया जाएगा। व्यक्ति की मौत होने पर 5 साइन हार्ट काउंट, बीपी, पल्स, एक्सप्रेशन और पुतली फटी होने पर मौत डिक्लेयर कर दी जाती है।
- डॉ. एसके शर्मा, सिविल सर्जन
सिंघनपुरी में सर्प के काटने से युवक की मौत हो गई थी। परिजन बार-बार झाड़-फूंक कराने के लिए कह रहे थे, इसलिए उन्हें समय दिया गया है।
- मंजू शर्मा, एनकेजे थाना प्रभारी