17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, पुलिस ने लिटाकर पीटा- देखें वीडियो

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, पुलिस ने लिटाकर पीटा- देखें वीडियो  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 4 Jul 2018, 3:48 PM IST

congress big leader controversy

congress big leader controversy

जबलपुर। राजनीति में इन दिनों जमकर उबाल आया हुआ है। खासकर प्रदेश के हर जिले कस्बों में कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को कोसने और छेडऩे का कोई मौका ही नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में चुनावी समर के पहले रिहर्सल होना लाजमी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार को इन दिनों बेरोजगारी और वादाखिलाफी को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार को घेर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह का कार्यलय घेर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई। पत्थरबाजी होते ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

news fact-

कार्यकर्ता पुलिस वैन पर चढ़े, पथराव किया
उग्र हुई ‘पकौड़ा पॉलिटिक्स’, युकांइयों पर बरसी पुलिस की लाठी

यह है मामला

‘चाट, पकौड़े, फु ल्की’ के ठेले लगाकर बेरोजगारी व केंद्र और राज्य सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हल्ला बोला। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र होने लगे, तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे भी बात नहीं बनी, तो हल्का बल प्रयोग किया। बाद में पुलिस सभी को गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गई और कुछ देर बाद छोड़ दिया।

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने मानस भवन के पास चाट, पकौड़े के ठेले लगाए। वहां से ठेले लेकर वे प्रेम मंदिर राइट टाउन के पास पहुंचे। हाथों में तख्ती लेकर कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह के राइट टाउन स्थित कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रेममंदिर से आगे बढऩे के लिए जोर लगाने लगे। उन्होंने बेरीकेटिंग हटाने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता पुलिस की वैन पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

इधर-उधर भाग रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वैन में पुलिस कं ट्रोल रूम ले जाने लगी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस पर पथराव करने लगे, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। मौके पर पुलिस की एक और वैन बुलाई गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कं ट्रोल रूम ले जाया गया। वहां कुछ देर रखने के बाद छोड़ दिया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता लखन घनघोरिया, युवक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशांक दुबे, जतिन राज, अमरीश मिश्रा, अभिषेक चौकसे चिंटू, विवेक सिंघई, श्रीकांत विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।