जबलपुर

Monsoon astrology : वृष राशि का चंद्रमा और कर्क में बुध का प्रवेश कराएगा झमाझम बारिश, बन रहे अच्छे मानसून के योग

ज्योतिषाचार्य बोले: जुलाई से पूर्ण सक्रिय हो जाएगा मानसून, मध्य भारत में झमाझम के आसार

2 min read
Jun 16, 2025
UP Monsoon will knock in 48 hours rain alert
UP Monsoon: यूपी में 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून | AI Generated Image
  • ज्योतिषाचार्य बोले: जुलाई से पूर्ण सक्रिय हो जाएगा मानसून, मध्य भारत में झमाझम के आसार

Monsoon astrology : आषाढ़ माह लगे तीन दिन हो चुके हैं। लेकिन सूर्यदेव हैं कि मान ही नहीं रहे। सुबह उदय होते ही उनका तेज आग उगलने लगता है। हालांकि शनिवार रात बरसीं कुछ बूंदों ने राहत तो दी, किंतु रविवार की सुबह वह राहत काफुर हो गई। हालांकि शाम को चली हवाओं ने सुकून देने का काम कर दिया। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो आगामी सप्ताह में ग्रहों की बन रही युति और राशि परिवर्तन के बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। जो आषाढ़ के साथ ही माघ और सावन तक झमाझम बारिश के योग भी बना रहे हैं।

Monsoon astrology

Monsoon astrology : प्रबल संभावना बन रही

ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज ने बताया जून की 21 एवं 22 तारीख से मानसून सक्रिय होने की संभावना प्रबल हो रही हैं। इन दोनों दिनों में वृष राशि का चंद्रमा रहेगा, मंगल का कर्क से सिंह राशि में 21 को प्रवेश भी हो रहा है। इसी सप्ताह में दो दिन बाद 24 जून को बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा। मंगल, चंद्रमा और बुध मिलकर जो युति बना रहे हैं वह अच्छी बारिश के संकेत दे रहे हैं। ये अच्छी बारिश के ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में इनका राशि परिवर्तन मानसून को सक्रिय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इसी महीन के अंत में 30 जून, दिन सोमवार को मघा नक्षत्र रहेगा, इस दौरान संपूर्ण मानसून सक्रिय हो जाएगा। मध्यभारत में ग्रहों की यह स्थिति अच्छे मानसून का संकेत दे रही है।

Monsoon astrology

Monsoon astrology : सावन में भी रहेगा झमाझम का दौर

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में भी ग्रहों की अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। जिससे इस बार का सावन झमाझम रहने की पूर्ण संभावना दिखाई दे रही है। इस महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन व नक्षत्रों की युति इसे प्रबलता प्रदान कर रही है।

Published on:
16 Jun 2025 11:12 am