जबलपुर

मां ने रची बेटे की हत्या की साजिश, पैसों के लिए बहन ने दिया साथ

मां ने रची बेटे की हत्या की साजिश, पैसों के लिए बहन ने दिया साथ  

2 min read
Sep 19, 2018
फिलहाल इस पर पूरी तरह से संदेह बना हुआ है।

जबलपुर। सिहोरा उपजेल के पीछे नाले में मिली 30 साल के गौरव मिश्रा की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी बबला उर्फ कुमुद की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, पर वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस का कहना है, बबला ने ही हत्या की सुपारी ली थी। इस वारदात में शामिल आरोपी प्रमोद चौधरी, वीरू, संदीप, मृतक की सौतेली मां मधु मिश्रा व उसकी बेटी मयूरी को सिहोरा कोर्ट से जेल भेज दिया गया। मधु और मयूरी को जबलपुर सेंट्रल जेल और अन्य आरोपियों को सिहोरा उपजेल में रखा गया है। आइजी अनंत सिंह ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

news fact- सिहोरा निवासी गौरव मिश्रा हत्याकांड
बेटे के हत्या की आरोपित सौतेली मां और बेटी सहित पांच को भेजा जेल, एक फरार

ये था मामला
6 सितम्बर को स्लीमनाबाद जाने का कहकर घर से निकला गौरव मिश्रा फिर वापस नहीं लौटा। 7 सितम्बर को बहन गुंजन ने गुमशुदगी दर्ज करायी। 14 सितम्बर को सिहोरा उपजेल के पीछे नाले में उसकी गल चुकी लाश मिली। पत्नी ने कपड़ों से उसे पहचाना। इसके बाद गौरव के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाई।
पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत गिरिजाशंकर मिश्रा की मौत के बाद मिलने वाली अनुकम्पा नियुक्ति और करोड़ों की सम्पत्ति को लेकर गौरव का सालभर से जाग्रत नगर अमखेरा में रह रही सौतेली मां मधु और सौतेली बहन मयूरी के बीच खींचतान चल रही थी। मधु ने गौरव को रास्ते से हटाने के लिए आरोपियों को छह लाख की सुपारी दी थी, जिसमें 10 जुलाई को तीन लाख एडवांस भी दे दिया था।

READ MORE-

Published on:
19 Sept 2018 10:07 am
Also Read
View All