19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / मौसम विभाग की चेतावनी,प्रदेश में तबाही मचाने आ रहा चीन फिलीपींस का ‘मैंगखुट’ तूफान

मौसम विभाग की चेतावनी,प्रदेश में तबाही मचाने आ रहा चीन फिलीपींस का ‘मैंगखुट’ तूफान

मौसम विभाग की चेतावनी,प्रदेश में तबाही मचाने आ रहा चीन फिलीपींस का ‘मैंगखुट’ तूफान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 18 Sep 2018, 10:19 AM IST

Warning for weather condition

मौसम में बदलाव को लेकर चेतावनी

जबलपुर। दुनिया के बड़े बड़े देशों को दहला देने वाला तूफान अब भारत की ओर बढ़ रहा है। यदि इस तूफान ने देश में दस्तक दे दी तो तबाही का खतरनाक मंजर देखने मिलेगा। इससे मौसम वैज्ञानी चिंतित हैं। वहीं सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। प्रदेश में भी इस तूफान का असर होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में जोरदार बारिश के साथ तूफान आने की संभावना बन रही है। वहीं तापमान में मौसम परिवर्तन के कारण गर्मी बनी हुई है। दिन में धूप चुभने लगी है। हालांकि रात को उमस के बीच ठंडक रहती है। महीने के अंत तक ठंड का आगमन हो सकता है।

news fact- साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के आसार
‘मैंगखुट’ के असर से एक-दो दिन में बारिश की उम्मीद

READ MORE- सबसे सस्ते लेटेस्ट आईफोन और 4जी मोबाइल यहां मिलते हैं!

फिलीपींस में तबाही मचाते हुए चीन पहुंचे ‘मैंगखुट’ तूफान के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की आशंका है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार इससे 20 से 23 सितम्बर के बीच पूर्वी मप्र खासकर जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह की सलाह है कि सिंचाई करने की तैयारी करने वाले किसान 20 सितम्बर के आस पास सिंचाई न करें। साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर हुआ तो अच्छी बारिश हो सकती है। धूप के साथ मौसम बदला गया है। शहर में सोमवार को सुबह धूप व दोपहर में बादल छाए। शाम को आसमान साफ हो गया। तापमान में वृद्धि एवं आद्र्रता में कमी के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 78 एवं शाम की आद्र्रता 55 प्रतिशत रही। उत्तर पूर्वी हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।