जबलपुर

एमपी में पति देखता रहा पटवारी बनने के सपने, पत्नी कर रही थी ये…

mp news: पत्नी ने खुद को टीचर और पति को पटवारी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और दोस्त के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2025, 7:28 PM IST
jabalpur

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही लाखों रूपए की चपत लगा दी। पत्नी पति को पटवारी बनाने और खुद को टीचर बनाने के नाम दोस्त के साथ मिलकर पति से लाखों रूपए और पुश्तैनी जेवरात ले लिए। अब पति को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो वो पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी व उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जबलपुर के रहने वाले आदित्य मिश्रा की शादी साल 2021 में नरसिंहपुर की रहने वाली प्रार्थना (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। आदित्य के पिता राजस्व विभाग से रिटायर्ड हैं। शादी के बाद प्रार्थना ने पति आदित्य को भरोसा दिलाया कि उसका नरसिंहपुर का एक दोस्त है जिसका नाम आकाश नेमा है और वो आपकी पटवारी और मेरी टीचर की नौकरी लगवा देगा। लेकिन इसके लिए पैसे देने होंगे, पति आदित्य पत्नी प्रार्थना की बातों में आ गया और उस पर भरोसा कर बैठा।


पत्नी की बातों में आकर पति आदित्य ने साल 2022 से जुलाई 2024 तक आकाश के अकाउंट में 38 लाख रूपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब नौकरी नहीं लगी तो आदित्य को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। अब आदित्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति आदित्य का ये भी आरोप है कि पत्नी ने उसके पुश्तैनी जेवरात भी खुर्द-बुर्द कर किए हैं।

Updated on:
21 Feb 2025, 7:28 PM IST
Published on: