31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में शादी से दो दिन पहले 700 किमी. दूर इस हाल में मिला दूल्हा..

mp news: अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर युवक की 20 फरवरी को होने वाली थी शादी, 8 फरवरी को घर से हुआ था लापता...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Feb 2025, 7:02 PM IST

ratlam

mp news: मध्यप्रदेश में शादी के दो दिन पहले दूल्हे की लाश उसके घर से करीब 700 किमी. दूर बरामद हुई। शादी से एक दिन पहले उसकी शिनाख्त हुई। जिस दिन बेटे को परिवार वाले दूल्हा बनाने वाले थे अब उसी दिन परिवार के सदस्य उसका शव दूसरे जिले से अपने घर वापस ला रहे हैं। दूल्हा बनने से पहले ही जिस युवक की लाश मिली है उसका नाम शुभम तिवारी है। शुभम कटनी का रहने वाला था और उसकी लाश रतलाम जिले के धोलावाड़ डेम में मिली है।

शादी से दो दिन पहले 700 किमी. दूर मिली लाश

मंगलवार की शाम रतलाम जिले के रावटी से 8 किमी. दूर धोलावाड़ डेम में एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। बुधवार को अज्ञात शव की शिनाख्त कटनी जिले के रहने वाले शुभम तिवारी के तौर पर हुई। 27 साल का शुभम तिवारी कटनी का रहने वाला था और कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर था। शुभम 8 फरवरी को घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कटनी से करीब 700 किमी. दूर मंगलवार शाम को जब डैम से लाश मिली तो पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिससे शिनाख्त हुई।


यह भी पढ़ें- एमपी में सुहागरात से पहले दूल्हे के सामने 'बॉयफ्रेंड' के साथ भागी दुल्हन…

20 फरवरी को थी शुभम की शादी

परिजन के मुताबिक शुभम की 20 फरवरी को शादी थी। 12 फरवरी को उसकी सगाई होनी थी लेकिन सगाई से 4 दिन पहले ही 8 फरवरी को वो लापता हो गया और 19 फरवरी को उसकी मौत की सूचना उन्हें मिली। शुभम के परिजन उसका शव लेने के लिए रतलाम पहुंचे जहां से शव लेकर कटनी के लिए रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक शुभम के पास से मोबाइल मिला है लेकिन सिम गायब है। ऐसे में उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आखिर शुभम कटनी से रतलाम कैसे पहुंचा? उसने सुसाइड किया है या फिर उसकी हत्या हुई है ये सारे सवाल अभी अनसुलझे हैं जिन्हें पुलिस सुलझाने की कोशिश कर रही है।


यह भी पढ़ें- एमपी के इस जिले के कलेक्टर-एसपी को नोटिस, 28 फरवरी को बुलाया दिल्ली