31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में सुहागरात से पहले दूल्हे के सामने ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ भागी दुल्हन…

mp news: रिसेप्शन के लिए मेकअप कराकर आई दुल्हन और पति के सामने प्रेमी की कार में बैठकर हो गई फुर्रर...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Feb 2025, 4:59 PM IST

bhopal news

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दुल्हन फिल्मी अंदाज में शादी के बाद दूल्हे की आंखों के सामने अपने आशिक के साथ भाग गई। मामला भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके का है जहां बुधवार की रात एक मैरिज गार्डन में शादी का रिसेप्शन चल रहा था। गार्डन में दुल्हन की एंट्री से पहले ही उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन गार्डन के बाहर से ही दूल्हे की आंखों के सामने अपने आशिक के साथ फरार हो गई।

मंगलवार को हुई थी शादी

दूल्हे का नाम आशीष रजक है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मंगलवार को गंजबासौदा की रहने वाली रोशनी सोलंकी से हुई थी। बुधवार को भोपाल में शादी का रिसेप्शन था। दुल्हन रोशनी रिसेप्शन के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी लेकिन जैसे ही वहां से वापस मैरिज गार्डन पहुंची और करा से उतरी तभी एक कार आकर रूकी और उसमें सवार लोग रोशनी को खींचकर कार में बैठाकर ले गए। दूल्हे आशीष व अन्य लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- सास बोली- बहू बेटे को हाथ नहीं लगाने देती थी, बहू का जवाब- मेरा मेडिकल करा लो..


बॉयफ्रेंड के साथ भागी दुल्हन

पुलिस के मुताबिक दुल्हन की तलाश में अलग अलग टीमें रवाना की गई हैं। उसकी मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि दुल्हन का गंजबासौदा के ही रहने वाले अनिकेत मालवीय नाम के युवक के साथ पिछले कुछ साल से अफेयर था। शादी से पहले और बुधवार को रिसेप्शन से पहले भी दोनों के बीच कई बार मोबाइल पर बात हुई है। जिससे यह साफ है कि दुल्हन पूरी प्लानिंग के तहत प्रेमी के साथ भागी है। मामले में प्रेमी अनिकेत के साथ राहुल और अशफाक नाम के युवकों के नाम सामने आए हैं। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।


यह भी पढ़ें- एमपी के तहसीलदार पर महिला ने रखा 50 हजार का ईनाम, अंडरग्राउंड हुआ अफसर…


दूल्हे के पिता बोले 10 लाख के जेवर ले गई

वहीं दूल्हे आशीष के पिता का कहना है कि दुल्हन रोशनी 10 लाख रुपए के जेवर लेकर भागी है। दुल्हन के पिता का भी मोबाइल बंद आ रहा है और उसके परिवार से भी कोई रिसेप्शन में नहीं आया इससे साफ है कि उन्हें पहले से इस सब के बारे में पता था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी जब विदाई हो रही थी तब उनकी कार के चारों टायर पंचर कर दिए गए थे जिसके कारण बस से दूल्हा दुल्हन को लाना पड़ा था।


यह भी पढ़ें- एमपी के इस जिले के कलेक्टर-एसपी को नोटिस, 28 फरवरी को बुलाया दिल्ली