31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस जिले के कलेक्टर-एसपी को नोटिस, 28 फरवरी को बुलाया दिल्ली

MP NEWS: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर-एसपी को नोटिस भेजा, 28 फरवरी को दिल्ली दफ्तर में दोपहर दो बजे उपस्थित हों....।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Feb 2025, 7:54 PM IST

REWA

MP NEWS: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के कलेक्टर और एसपी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर दिल्ली में उपस्थित होने के लिए कहा है। नोटिस के जरिए दोनों अफसरों को 28 फरवरी को दिल्ली में मानवाधिकार आयोग के दफ्तर में दोपहर 2 बजे उपस्थित होकर जवाब व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पूरा मामला रीवा शहर के एक किड्स स्कूल में 5 साल के बच्चे के साथ हुई कथित प्रताड़ना से जुड़ा हुआ है।

ये है मामला..

भाजपा नेता गौरव तिवारी ने शहर के बोदाबाग मोहल्ले में संचालित ज्योति किड्स गार्डन स्कूल में नर्सरी के एक 5 साल के मासूम छात्र को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत मानव अधिकार आयोग में दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बच्चे ने क्लास में पोट्टी कर दी थी जिसके कारण टीचर और आया ने उसे डांटा और फिर घसीटते हुए बाथरूम में ले गईं। जहां बच्चे से ही पेंट की सफाई कराई और उसे गीले कपड़ों और जूतों में ही घंटों ठंड के बीच खड़ा रखा गया था। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी घटना कैद हुई थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट कर दिया।


यह भी पढ़ें- सेंट जोसेफ स्कूल के हॉस्टल में फांसी पर लटका मिला छात्र


28 फरवरी को दिल्ली ऑफिस में उपस्थित हों..

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में पहले कलेक्टर और एसपी से नोटिस के जरिए जवाब मांगा गया था। दो बार समय दिए जाने के बाद भी 17 फरवरी तक जवाब न देने के बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और एसपी के खिलाफ सम्मन जारी कर आदेश दिया है कि 28 फरवरी को दोनों अधिकारी नई दिल्ली में आयोग के समक्ष प्रस्तुत हों। साथ ही स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्रवाई हुई है और आयोग को जवाब तय समय तक क्यों नहीं दिया गया, उस पर अपना स्पष्टीकरण दें।


यह भी पढ़ें- सास बोली- बहू बेटे को हाथ नहीं लगाने देती थी, बहू का जवाब- मेरा मेडिकल करा लो..