mp news: दोनों आरोपियों को पहचानती थी महिला इसलिए उनकी बातों में आकर कार में बैठी, गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने सिर पर मारी हॉकी।
mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बैठाया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया। गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने महिला के सिर पर हॉकी से वार किया और मौके से फरार हो गए। घायल हालत में पीड़िता ने किसी तरह अपने भाई को फोन किया और फिर भाई उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो भेड़ाघाट में रहने वाली अपनी ननद के घर से वापस लौट रही थी तभी रास्ते में उसे अंधमूक बाईपास पर संजू और दीपक मिले। संजू और दीपक का उसके घर के पड़ोस में आना-जाना था इसलिए वो उन्हें पहचानती थी, इसलिए जब संजू और दीपक ने उसे घर छोड़ने की बात कही तो वो उनके साथ कार में बैठ गई। आरोपी महिला को घर ले जाने के बजाए कार से निगई गांव के तालाब के पास ले गए और वहां पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसके सिर पर हॉकी से वार किया जिसके कारण महिला के सिर में चोट आई है। सिर पर वार करने के बाद आरोपी महिला को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने भाई को फोन कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। भाई ने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस की मदद से बहन को थाने लेकर पहुंचा। यहां पीड़िता ने आरोपी संजू और दीपक के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही देर बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।