जबलपुर

army man : इसी माह है रिटायरमेंट फिर भी बमों से खेल रहे ये अधिकारी

ओएफबी चेयरमैन ने आरसीएल के डिस्पोजल की प्रक्रिया जानी, अधिकारियों ने एक-एक बारीकी बताई
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 11:41 AM IST
army dangerous bomb in india
army dangerous bomb in india

जबलपुर। आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन एससी बाजपेयी की लंबी सरकारी सेवा का इसी माह समापन होना है। कुछ दिन बाद वे रिटायर हो रहे हैं पर फिर भी देशभर में घूमकर आयुध निर्माणियों के हालात का जायजा ले रहे हैं। रिटायरमेंट की कगार पर खड़े चेयरमैन बाजपेई आयुध निर्माणी खमरिया- ओएफके पहुंचे तो यहां उन्होंने डिस्पोजल किए जा रहे बमों के बारे में जानकारी ली। बम डिस्पोज कर रही एक्सपर्ट टीम से उन्होंने इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा जाना। उन्होंने इस बात पर खुशी भी जताई किइतने ताकतवर बमों को यहां सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जा रहा है।


पहली बार कर रहे डिस्पोजल
गौरतलब है कि ओएफके में इससे पहले कभी आरसीएल बमों को डिस्पोज नहीं किया गया है। कुछ माह पहले यहां विष्फोट हुआ था जिसके बाद सुरक्षात्मक उपाय के अंतर्गत पुराने बमों को डिस्पोज किए जाने का निर्णय लिया गया था। आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन एससी बाजपेयी भी जब यहां का दौरा करने आए तो उन्हें भी इस बात की उत्सुकता थी कि बमों को आखिरकार डिस्पोज कैसे कर रहे हैँ? ओएफके पहुंचने के साथ ही उन्होंने एक्सपर्ट टीम से बात की। उन्होंने ताकतवर बमों के ऐसे डिस्पोज करने की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। आरसीएल बमों के डिस्पोजल मेंं लगे अनुभवी कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि बमों को डिस्पोजल करने के िलए बॉयल आउट की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चेयरमैन बाजपेई ने इस कार्य के लिए ओएफके के जीएम की सराहना भी की।


बम निर्माण की भी जानी प्रक्रिया
चेयरमैन ने केवल बम नष्ट करने में ही रुचि नहीं दिखाई बल्क् िउन्होंने बम निर्माण की प्रक्रिया भी विस्तार से समझी। उन्होंने ओएफके में बननेवाले बमों की उत्पादन प्रक्रिया को समझा। प्रोजेक्ट बिल्डिंग का दौरा करते हुए उन्होंने मैंगो प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन लाइन, प्रोडक्शन प्रोसेस की भी बारीकी जानी। चेयरमैन को विदाई देते हुए फैक्टरी प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इससे पहले सुबह निर्माणी के प्रदर्शनी कक्ष में उनका स्वागत किया गया। बाद में चेयरमैन इटारसी की ओर रवाना हो गए।

Published on: