17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: दीपिका ने शादी को लेकर सलमान के शो में किया ये बड़ा खुलासा?

दीपिका ने शादी को लेकर सलमान के शो में किया ये बड़ा खुलासा?....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 19 Nov 2017, 7:33 PM IST

deepika_padukone

deepika_padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर काफी विवाद हो रहा है। देशभर में सिर्फ और सिर्फ 'पद्मावती' को लेकर चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देशभर में हो रहे विरोध और CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण फिल्म की रिलीज डेट स्थगित हो गई है। फिल्म निर्माताओं को अब अगली रिलीज डेट का इंतजार है। बता दें कि तमाम विवादों के बीच दीपिका पादुकोण यानी पद्मावती अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 11 में पहुंची। जी हां, आज रात वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में दीपिका चार चांद लगाते हुए नजर आएंगी।

पद्मावती को प्रमोट करने बिग बॉस में पहुंची दीपिका पहले कंटेस्टेंट्स से मिली और अपनी फिल्म के गाने घूमर पर जमकर डांस किया। इसके बाद जैसे ही दीपिका स्टेज पर पहुंची तो सलमान ने सवालों की झड़ी लगा दी। बिग बॉस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान दीपिका से पूछते नजर आ रहे हैं कि अगर रणवीर सिंह , शाहिद कपूर और संजय लीला भंसाली में से किसे मारना चाहेगी, किसे डेट करना चाहेगी और किससे शादी करना चाहेगी तो डिंपल गर्ल दीपिका ने अपनी दिमाग की बत्ती जलाते हुए उत्तर दिया कि वह भंसाली से शादी , रणवीर को डेट और शादीशुदा शाहिद कपूर को किल करना पसंद करेंगी। इसके बाद सलमान ने दीपिका से कहा कि अभी आपको एक बीट नहीं बल्कि आॅफबीट गाने पर डांस करना है। हालांकि, घर में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' के गाना घूमर बजाया गया जिस पर दीपिका ने सलमान के जमकर डांस किया।

ये सब जानने के बाद अंदाजा लगा सकते हैं आज का एपिसोड काफी इंट्रस्टिंग होने वाला है। इतना है तो तय है कि दीपिका के आने से घर की रौनक बढ़ सी जाएगी। वहीं दूसरी और घर से सबसे मजबूत दो कंटेस्टेंट्स का सुल्तानी अखाड़े आमना-सामना होगा। यानी हिना खान और शिल्पा शिेंदे के बीच सुल्तानी अखाड़े में फाइट होगी। इन सब मौज मस्ती के बीच एक हफ्ते बेनाफ्शा सूनावाला को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बिग बॉस की हर लेटेस्ट खबर के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।

आपको बता दें कि सलमान ने दीपिका से मजाक करते हुए शादी, डेट और मारने वाला सवाल किया था। ताकि आॅडियंस का भी भरपूर मनोरंजन हो सके। बताते चले कि वैसे दीपिका से 23 साल बड़े हैं संजय लीला भंसाली। उनके साथ दीपिका की लगातार ये तीसरी फिल्म है।