अगर अतुल के करियर की बात करें तो 1966 में जन्मे अतुल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में बतौर वॉयस ओवर आर्टिस्ट की थी। इस फील्ड में अतुल को काफी सक्सेस मिली। कम ही लोग जानते हैं वे हॉलीवुड सुपरहीरोज की कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। हॉलीवुड फिल्म आयरन मैन, एवेंजर, कैप्टन अमेरिका के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।