
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों एक सिरफिरे बाइक सवार की दहशत देखने को मिल रही है। शहर के संजीवनी नगर थाना इलाके के अंत्रगत आने वाले क्षेत्रों में इन दिनों एक साइको युवक लड़कियों और महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा है। बताया जा रहा है कि, ये बाइक सवार साइको हेलमेट लगाकर आता है। खासतौर पर महिओं को निशाना बनाकर उनसे मारपीट करता है। बीते 10 - 12 दिनों से इस युवक द्वारा 20 से 25 महिलाएं मारपीट का शिकार हो चुकी हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस मामले की शिकायत संजीवनी नगर थाने में की है। वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए सिरफिरे बाइक सवार को ढूंढने में जुट गई है।
आपको बता दें कि, ये सिरफिरा बदमाश कभी बाइक तो कभी मोपेड पर सवार होकर आता है। इसकी पहचान अबतक इसलिए भी नहीं हो सकी है, क्योंकि ये सिरफिरा हेलमेट लगाकर हमला करता है। अचानक ही पीछे से आकर महिलाओं पर मुक्के और लातें बरसाकर तुरंत ही फरार हो जाता है।
नंबर के आधार पर ढूंढ रही पुलिस
मामले में गोरखपुर सीएसपी प्रतिष्ठा राठौड़ का कहना है कि, संजीवनी नगर इलाके में 10 - 12 दिनों से हेलमेट पहनकर एक बाइक सवार सिरफिरे के द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट करने की शिकायत महिलाओं ने थाने में दर्ज करवाई है। सीएसपी प्रतिष्ठा राठौड़ के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और बाइक के नंबर के आधार पर महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग गठित कर दी गई हैं, जो संदिग्ध क्षेत्र में नजर भी रखे हुए हैं।
CCTV खंगाल रही पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि, 10 से 12 दिनों से एक अज्ञात बाइक सवार इलाके में महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा है, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को तलाश कर रही है।
तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो