जबलपुर

school bus burn : कटनी में चलती स्कूल बस में लगी आग, भीतर बैठे थे 20 बच्चे

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला वाहन से बाहर, टला हादसा  
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2018, 4:04 PM IST
कटनी में चलती स्कूल बस में लगी आग, भीतर बैठे थे 20 बच्चे
कटनी में चलती स्कूल बस में लगी आग, भीतर बैठे थे 20 बच्चे

कटनी। इंदौरा स्कूल बस हादसे को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है, कि कटनी जिले में एक और लापरवाही का मामला सामने आ गया। जिसमें २० बच्चे बाल बाल बचे। यह किस्मत ही रही कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सकुशल बचा लिया गया। वहीं एक बार फिर स्कूल संचालक और जिम्मेदार अधिकारियों की सांठ गांठ सामने आ गई है।

दरअसल, लक्ष्मी कॉन्वेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के छोटे चारपहिया वाहन में मंगलवार को अचानक शार्ट-सर्किट से धुआं उठने लगा। धुआं उठने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना के वक्त वाहन में लगभग २० बच्चे भी सवार थे। राहत की बात ये रही कि वाहन से धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इधर वाहन से धुआं उठने की घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधन व जिम्मेदार लोगों पर साठगंाठ का आरोप लगाया। घटना के बाद परिवहन अमला भी जांच करने पहुंचा। चालक के पास लाइसेंस व वाहन का परमिट भी खत्म था, जिस पर चालानी कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक विजयराघवगढ़ के देवरा में संचालित लक्ष्मी कॉन्वेंट पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की वैन मंगलवार सुबह बच्चों को लेने ग्राम बडग़ैंया सलैया गई थी। गांव पहुंचते ही बच्चों से भरे वाहन में शार्ट-सर्किट होने से अचानक धुआं उठने लगा। अंदर बैठे बच्चों में भगदड़ मच गई। इधर वाहन से धुआं उठने व बच्चों की भगदड़ देख ग्रामीण भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों ने बताया कि सोमवार को ग्राम नन्हवारा में भी शार्ट-सर्किट हुआ था, जिसके बारे में प्राचार्य को जानकारी दी गई थी। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने एसडीएम व बीआरसी को इसकी जानकारी दी।

Published on: