10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

online shopping मप्र में अब ऑनलाइन मिलेगी रेत गिट्टी, यहां हो रही शुरुआत

कटनी पहुंचे खनिज विभाग के ईडी, ठेकेदारों से मांगे सुझाव, सेंड मिनरल ट्रेडिंग नाम से चलेगा पोर्टल, वेबसाइट पोर्टल, एप हो रहे हैं तैयार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 10 Jan 2018, 1:32 PM IST

Construction material online shopping in mp

Construction material online shopping in mp

कटनी। आमजन को मकान निर्माण में सहूलियत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक सकारात्मक पहल की है। जिससे अब लोगों को सरकारी दामों पर निर्माण सामग्री मिलने की संभावना नजर आ रही है। दरअसल मप्र सरकार निर्माण सामग्री को ऑनलाइन बेचने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद दलाली के साथ ही मनमाने दामों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मार्बल, रेत, गिट्टी, आयरनओर व दूसरे खनिज की जरूरत पडऩे पर उपभोक्ताओं को अब ठेकेदार के पास नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे ही वे अपनी जरूरत के खनिज का ऑर्डर कर सकेंगे। उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि कब और किस दर पर कितनी मात्रा में खनिज उनके द्वारा बताए स्थान पर पहुंच रहा है।

खास बात यह है कि ये सब सरकार की निगरानी में होगा, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी न हो। खनिज विभाग द्वारा प्रदेश में मिलने वाले सभी प्रकार के खनिज को ऑनलाइन बेचने के लिए वेबसाइट तैयार की जा रही है। वेबसाइट में प्रदेशभर के सभी प्रकार के खनिज ठेकेदार रजिस्टर्ड होंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ऑनलाइन रेत बिक्री की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इससे एक कदम आगे बढ़कर खनिज विभाग द्वारा अब रेत ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में मिलने वाले सभी प्रकार के खनिज को ऑनलाइन बेचने की तैयारी की जा रही है।

खनिज विभाग के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) डॉ. हरिदास राहुल फटिंग ने कटनी के खनिज ठेकेदारों से मिलकर प्रस्तावित वेबसाइट बारे में जानकारी दी और बेहतर संचालन के लिए सुझाव भी मांगे।

सेंड मिनरल ट्रेडिंग नाम से वेबसाइट पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग के ईडी ने इस संबंध में स्थानीय खनिज ठेकेदारों से सुझाव मांगे। इसके माध्यम से खनिज खरीदने वालों को रजिस्टर्ड ठेकेदार के माध्यम से खनिज उपलब्ध होगा।
- दीपमाला तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग

READ MORE - mystery of the universe इस पुराण में छिपा है ब्रह्माण्ड रचना का रहस्य