जबलपुर के मानस भवन सभागार में अपरान्ह 3 से 5 बजे के बीच 'कहे शिकागो, सुने जबलपुर' कार्यक्रम का आयोजन
जबलपुर। टेक्रालाजी अब इतनी एडवांस हो गई है कि इससे सब कुछ संभव हो गया है। सालों पहले अमेरिका के शिकागो शहर में हुई धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद ने अपना बहुप्रशंसित उदबोधन दिया था। शिकागो की धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के व्याख्यान के नजारे को अब फिर जीवंत किया जा रहा है। टैक्रालाजी का यह कमाल 12 जनवरी को जबलपुर के मानस भवन सभागार में दिखाई देगा।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर हो रहा कार्यक्रम
स्वामी विवेकानंद की १२ जनवरी को जयंती है। इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जबलपुर के मानस भवन सभागार में 'कहे शिकागो, सुने जबलपुर' शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अपरान्ह 3 से 5 बजे के बीच स्वामी विवेकानंद को मंच पर जीवतं किया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो के जरिए यह काम किया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि नेपथ्य में 'मैं विवेकानंद बोल रहा हूं' की आवाज भी गूंजेगी।
भजन भी होंंगे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के विधायक गिरीश बच्छराज होंगे, अध्यक्षता महापौर डॉ.स्वाति सदानंद गोड़बोले करेंगी। विशिष्ठ अतिथि जेएनकेविवि के कुलपति पीके बिसेन और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनिल सौमित्र होंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर ऋ तुराज असाटी भाव प्रस्तावना के अलावा रीता महोबिया के साथ मिलकर भजनों की प्रस्तुति भी देंगे। इस कार्यक्रम में आनेवाले विख्यात वक्ता स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व-कृतित्व को रेखांकित करेंगे। यहां 'स्वामी विवेकानंद, मेरे आदर्श : मेरी यात्रा' शीर्षक पुस्तक का विमोचन भी होगा।
सामूहिक सूर्य नगस्कार कार्यक्रम भी आयोजित
गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को आज देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सामूहिक सूर्य नगस्कार कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। संस्कार में करीब दो लाख स्कूली बच्चे एकसाथ सूर्य नमस्कार करेंगे। सुबह १० बजे से ११.३० बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार एक साथ एक संकेत पर किया जएगा। पहले यह आयोजन सुबह नौ बजे से किया जाता था। इस बार ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने समय में बदलाव किया है। जिले में कक्षा ६वीं से १२वीं के करीब दो लाख छात्र इसमें शामिल होंगे।