मामले को लेकर पनागर पुलिस का कहना है कि, 4 अक्टूबर की रात मुड़िया गांव में रहने वाले रोहित कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसकी बुआ सास सुनीता की बेटी सोनम की शादी पहले हो चुकी थी। उसकी एक 4 साल की बेटी है। आयुष राजोरिया निवासी परसवाड़ा ने सोनम से लगभग 1 साल पहले प्रेम विवाह किया है। आयुष राजोरिया, सोनम और सोनम की 4 साल की बेटी तीनों पहले महाराजपुर में रह रहे थे।