Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट गिरिबाला की जमानत को रद्द करने को लेकर अब सीबीआई को पक्षकार बन चुकी है। वहीं, सुनवाई के दौरान कोर्ट में अचानक हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया।
Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में बुधवार को अहम सुनवाई चल रही है। मामले में आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत (Giribala Singh interim bail) की चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दोनों पक्षों को दलीलों को कोर्ट ने सुना। इसके बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। गिरिबाला की जमानत को रद्द करने को लेकर अब सीबीआई को पक्षकार बन चुकी है। वहीं, सुनवाई के दौरान कोर्ट में अचानक हुई घटना ने सभी को हैरान कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट में लाइट चली गई। बिजली चले जाने के बाद कोर्ट में अंधेरा छा गया और वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। कुछ देर बाद बिजली वापस आने के बाद सुनवाई हुई।
बता दें कि, पूर्व जज और मामले (Twisha Sharma Case) में मुख्य आरोपी गिरिबाला सिंह को ट्विशा की मौत के दो दिन बाद ही भोपाल जिला कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी थी। इसके बाद भोपाल पुलिस ने गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए तीन नोटिस जारी किए थे। हालांकि पुलिस के अनुसार, तीन नोटिस दिए जाने के बाद भी गिरिबाला पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुई थी। भोपाल पुलिस ने हाईकोर्ट में गिरिबाला की जमानत रद्द कराने को लेकर आवेदन भी दिया था। पुलिस ने तर्क दिया था कि मामले में सोशल मीडिया चैट (व्हाट्सऐप), मेडिकल साक्ष्य, परिवारों के बयान, दहेज प्रताड़ना के आरोप जैसे गंभीर तथ्य मौजूद थी फिर भी 15 मई यानी एफआईआर दर्ज करने वाले दिन ही गिरिबाला को जमानत दी गई। इसके बाद केस सीबीआई के हाथ में आ गया और वह भी हाईकोर्ट में गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द करवाने के मामले में पक्षकार बन गई।
टि्वशा शर्मा की मौत के आरोपी समर्थ सिंह (Samarth Singh) को सोमवार को जिला अदालत ने सीबीआई (CBI) हिरासत में सौंप दिया। बता दें कि इससे पहले समर्थ का भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद समर्थ सिंह से कड़ी पूछताछ की जाएगी। ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल सीबीआई के अधिकारी आरोपी समर्थ को आगे की जांच के लिए उनके घर लेकर आए है। जांच में पूरे घर की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है।
नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या क