बस्तर से मानसून की विदाई का क्रम जारी है।
जगदलपुर। CG Weather Update : बस्तर से मानसून की विदाई का क्रम जारी है। इस बीच मौसम में काफी अंतर का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान के बीच 12.6 डिग्री का अंतर है। दिन में जहां तेज धूप के बीच गर्मी बेचैन कर रही है तो वहीं शाम होते ही गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है।
सूर्योदय से पहले और एक घंटे बाद तक कोहरे की स्थिति भी बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम का यह ट्रेंड इस पूरे महीने बना रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान तेजी से गिरेगा। दिन के तापमांन में भी गिरावट आएगी। गुरुवार को जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 33. डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।