रुक्मणी ने बताया कि वह 1990 से प्रौढ़ शिक्षा पर काम कर रही हैं। उनको नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर, रोजगार के लिए रास्ता खोलने का काम कर रही हैं। इसी तरह से कला के क्षेत्र में उन्होंने समाज के लिए काफी काम किया है। रुक्मणी सहायता समूह बनाकर सिलाई, कढ़ाई, गोदना, जूट शिल्प का प्रशिक्षण देती हैं। धुरा शिल्प, केले के पत्ते से चित्रकारी सिखा रही हैं।