इसके बाद यात्री ट्रेनों के लिए फिर से बस्तरवासियों को कुछ और दिन इंतजार करना होगा। यह ट्रेन हो रही प्रभावित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी ने बताया कि केके लाइन में मनाबार-जराती स्टेशनों के बीच भूस्खलन वाले स्थान पर सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखते हुए, कोचिंग ट्रेनों को ट्रैक पर चलने की अनुमति नहीं है। भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, पैसेंजर और सम्लेश्वरी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर बस्तर नहीं आएगी।