जगदलपुर। Bastar Dussehra festival 2023 : दशहरा पर्व का महत्वपूर्ण विधान जोगी बिठाई की रस्म 15 अक्टूबर की शाम सिरहासार भवन में होनी है। सवा छह सौ बरसों से चली आ रही परम्परा के अनुसार आमाबाल गांव के भगत राम ने पिछले साल यह जिम्मेदारी उठाई थी। यदि इस साल भी वे शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे तो वे जोगी बन सकते हैं, अन्यथा उनके परिवार के ही अन्य सदस्य जोगी बनेंगे।