जगदलपुर

चमचमाती कार में छिपाकर ला रहे थे लाखों का गांजा, CG-ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ाया फिर… महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Jagdalpur Crime News: छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने 6 लाख 80 हजार रुपये के गांजा के साथ 2 तस्करों को पकड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2025, 2:37 PM IST
चमचमाती कार में छिपाकर ला रहे थे लाखों का गांजा, CG-ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ाया फिर… महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

CG Crime News: बस्तर जिला पुलिस ने दिल्ली के एक ऐसे गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो कार में गजब जुगाड़ लगाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। इस जोड़े की कार से करीब सात लाख रुपए का 68 किलो गांजा बरामद किया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मदद्देनजर सरहदी राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ में होने वाले अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। इस टीम द्वारा गांजा तस्करों की लगातार धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर वैगन आर कार कमांक डीएल-1 आरटीसी 2-6218 को रोका गया। कार में एक पुरूष एवं एक महिला गांजा लेकर उड़ीसा राज्य की ओर से थे।

कार सवार युवक राहुल सुटवाल पिता गोवर्धन सुटवाल निवासी नवरंगपुर थाना खेड़कीदोला जिला गुड़गांव हरियाणा हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली और अर्जिना बीबी पति आलेम नदाफ निवासी नदाब पारा न्यू नघरिया थाना जिला मालदा पं. बंगाल हाल निवासी हनुमान मंदिर के पास महिपालपुर पहाड़ी दिल्ली को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई। कार की सीट के नीचे, डिक्की एवं कार के दरवाजे के अंदर गांजा के 48 पैकेट बरामद हुए। गांजे का वजन 67.990 किलोग्राम निकला और उसकी कीमत 6 लाख 80 हजार है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त की गई है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल सुटवाल और अर्जीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Updated on:
8 Feb 2025, 2:37 PM IST
Published on: