जगदलपुर

भाई के घर जाने के लिए निकली थी महिला, दो दिन बाद पड़ोसी के ही बाड़ी में बने कुएं में मिली लाश

बाड़ी में बने कुएं में गिरकर महिला की हुई मौत, मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी पुलिस।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2019, 4:59 PM IST
भाई के घर जाने के लिए निकली थी महिला, दो दिन बाद पड़ोसी के ही बाड़ी में बने कुएं में मिली लाश
भाई के घर जाने के लिए निकली थी महिला, दो दिन बाद पड़ोसी के ही बाड़ी में बने कुएं में मिली लाश

बस्तर . छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में कुछ दिन पहले नवा खाई का त्योहार बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया है।इसी बीच छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक घटना सामने आई है। घटना थाना क्षेत्र फरसगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत पतोड़ा के आश्रित ग्राम कोर्राबडगांव की है जहां घर के बाड़ी में बनी कुएं में गिर कर एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार कोर्रा बडग़ांव पुजारी पारा निवासी मृतिका फगनी बाई पोयाम पति पीलूराम पोयाम उम्र 65 वर्ष जाति गोंड 7 सितंबर को नया त्योहार मनाने के पश्चात शाम करीबन 5 बजे पटेल पारा अपने भाई के घर जाने हेतु निकली थी। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाशी शुरू कर दी आसपास परिवार वालों से भी खोज खबर ली गई लेकिन कहीं उनका पता नहीं चला।

दिनांक 9 सितंबर प्रात: 7.30 बजे मृतिका के परिवार के सदस्य रामवती पोयम घर के बाड़ी में बने हुए कुएं में हाथ पैर धोने गई थी और पानी में शव को उल्टा तैरते हुए देखकर तुरंत दौड़कर घर वालों को खबर दी। घरवाले इसकी सूचना फरसगांव थाने में दी, फरसगांव पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव के जांच पंचनामा करने के पश्चात शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंपा गया और पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
10 Sep 2019, 4:59 PM IST
Published on: