जगदलपुर

Agniveer Recruitment 2026: सेना में जाने का सपना होगा पूरा, यहां जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग, देखें डिटेल्स

Agniveer Recruitment 2026: देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है।

2 min read
Mar 18, 2026
अग्निवीर भर्ती (photo-patrika)

Agniveer Recruitment 2026: देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत सराहनीय पहल की है। प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, व्हाट्सएप ग्रुप मार्गदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की सुविधा प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Job Placement: 2000 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप, इस जिले के युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, देखें पूरी डिटेल्स

1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन का मौका

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 13 फरवरी से खुल चुकी है जो 01 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं। भर्ती के पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न होगी। सामान्य पात्रता के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 ) से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए, विशेष रूप से जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य हुआ है।

Agniveer Recruitment 2026: मिलेगी ये सुविधा

जिला प्रशासन ने तैयारी को सुगम बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया है। अभ्यर्थी प्रशासन द्वारा जारी किए गए विशेष व्हाट्सएप लिंक और गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात छात्रों को एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा जहां उन्हें परीक्षा से जुड़ी समस्त पाठ्य सामग्री और अपडेट्स नियमित रूप से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जो छात्र नीट, पीईटी और पीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी निःशुल्क क्रैश कोर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आती है, तो वे जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल, जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बस्तर के युवाओं के पास अब अपनी मेहनत और प्रशासन के सहयोग से सेना की वर्दी पहनने के सपने को हकीकत में बदलने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है।

Published on:
18 Mar 2026 07:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर