जगदलपुर

पति के मारपीट से परेशान बच्चों को लेकर चली गई थी पत्नी, रात में आकर देखा तो फटी रह गई आंखे

Suicide Case : शराबी पति आए दिन पत्नी व बच्चों से करता मारपीट, कई बार कर चुका है आत्महत्या की कोशिश
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2019, 1:20 PM IST
पति के मारपीट से परेशान बच्चों को लेकर चली गई थी पत्नी, रात में आकर देखा तो फटी रह गई आंखे
पति के मारपीट से परेशान बच्चों को लेकर चली गई थी पत्नी, रात में आकर देखा तो फटी रह गई आंखे

suicide case Jagdalpur. शहर के अटल आवास में एक शराबी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को आत्महत्या की खबर लगते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

परिजनों से बहुत ज्यादा विवाद हो गया
सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक बोधघाट थाना क्षेत्र में आने वाले अटल आवास में कानपुर का मूल निवासी सुरेश सिंह चौाहन कई वर्षो से अटल आवास में रहता था। जो आए दिन शराब पीकर घर में पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। दो दिन पहले शराब के नशे में युवक ने किसी बात को लेकर परिजनों से बहुत ज्यादा विवाद हो गया जिससे पत्नी उनके बच्चों को लेकर घर से कहीं चली गई।

जब रात करीब ९ बजे पत्नी घर आई तो उसकी आंखे फटी रह गई सुरेश घर में पंखे से खुद को फांसी के फंदे में लटकाकर अपनी जान दे दी थी। धीरे धीरे पूरे इलाके में ये खबर आग की तरह फैल गई। और पत्नी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज दिया।

Published on: