जगदलपुर

Govt Health Scheme: बस्तरवासियों को CM साय की बड़ी सौगात, अब ‘अटल आरोग्य लैब’ से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

Govt Health Scheme: जगदलपुर के महारानी जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का शुभारंभ किया गया है। इस आधुनिक लैब से अब बस्तर के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली पैथोलॉजी जांच स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।
2 min read
‘अटल आरोग्य लैब’ से अब सटीक जांच (photo source- Patrika)
‘अटल आरोग्य लैब’ से अब सटीक जांच (photo source- Patrika)

Govt Health Scheme: बस्तर संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। जगदलपुर स्थित महारानी जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक “अटल आरोग्य लैब”का शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। इस पहल के जरिए अब स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Govt Health Scheme: मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अत्याधुनिक लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने “सही जांच, सही इलाज” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाते हुए नगर पालिक निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने फीता काटकर लैब का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अब घर के पास मिलेगी सटीक जांच सुविधा

इस अटल आरोग्य लैब के शुरू होने से बस्तर के लोगों को अब जटिल और महंगी जांचों के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। कम समय में सटीक और विश्वसनीय पैथोलॉजी टेस्ट उपलब्ध होंगे, जिससे इलाज की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू हो सकेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह लैब आधुनिक तकनीक से लैस है और कई प्रकार की एडवांस जांचें करने में सक्षम है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। उप संचालक डॉ. वीआर भगत और राज्य सलाहकारों ने लैब की तकनीकी क्षमताओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति निर्मल पाणिग्राही, स्वास्थ्य सभापति लक्ष्मण झा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं, डॉ. संजय बसाक और डॉ. नीरज ओझा समेत विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि इस सुविधा से मरीजों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी।

समयबद्ध जांच पर रहेगा फोकस

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकार की जांचें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि मरीजों का इलाज बिना देरी के शुरू हो सके। “अटल आरोग्य लैब” की शुरुआत को बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

Govt Health Scheme: कलेक्टर ने लैब की सुविधा देखी

कलेक्टर छिकारा ने अटल आरोग्य लैब का किया निरीक्षण और यहां उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर छिकारा ने लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों और तकनीकी उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियनों से पैथोलॉजी जाँचों की प्रक्रिया और उनकी सटीकता पर विस्तृत चर्चा की।

Updated on:
14 Apr 2026 01:23 pm
Published on:
14 Apr 2026 01:23 pm