First Phase Voting Loksabha 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे है। वोट डालने के लिए सुकमा के कलेक्टर पूरे परिवार के साथ लाइन में लगे।
Bastar Lok Sabha Elections 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे है। नारायणपुर में मतदान केंद्र का दरवाजा खुलते ही लोग भागकर वोट देने पहुंचे। कोंडागांव के लोगों में भी भारी उत्साह देखा गया। वोट देने के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतार में लगे। बस्तर के एक मतदान केंद्र पर लोग मतदान करने के लिए धक्कामुक्की करने लगे।
इधर वोट डालने के लिए सुकमा के कलेक्टर पूरे परिवार के साथ लाइन में लगे। अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करते हुए भाजपा लोकसभा सह संयोजक व पार्षद संजय पांडेय ने भी परिवार के साथ मतदान किया।