जगदलपुर

Bastar News: बस्तर घूमने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस, पत्रिका से कही अपने दिल की बात

Bastar News: नैंसी ने कहा कि वे बस्तर में जहां भी गईं वहां उन्हें सुकुन ही मिला। यह सुकुन तक खत्म हो जाएग जब जंगल में भी शहरी विकास दिखेगा।
2 min read
बस्तर घूमने पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नैंसी ठक्कर (Photo-Patrika)

Bastar News: नैंसी ठक्कर बॉलीवुड में उभरता हुआ नाम है। वे अब तक 100 से ज्यादा विज्ञापन, म्यूजिक वीडियो, कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। अपने आकर्षक व्यक्तित्व, दमदार अभिनय और अलग अंदाज के कारण नैंसी आज फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा बनते जा रही हैं। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

Bastar News: बस्तर को बस्तर ही रहने देना चाहिए: नैंसी ठक्कर

वे इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर सक्रिय हैं। वहां उनके लाखों फॉलोवर हैं। पिछले दिनों वे बस्तर घूमने पहुंची थीं। गुरुवार को मुंबई वापस लौटने से पहले उन्होंने पत्रिका से बात करते हुए अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर बहुत सुंदर है। बस्तर को बस्तर ही रहने देना चाहिए। यहां का विकास यहां के वनवासियों के अनुरूप होना चाहिए।

विकास उन पर थोपा नहीं जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर में विकास हो रहा है यह अच्छी बात है लेकिन विकास की वजह से यहां का प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित हो ऐसा काम नहीं होना चाहिए। नैंसी ने कहा कि वे बस्तर में जहां भी गईं वहां उन्हें सुकुन ही मिला। यह सुकुन तक खत्म हो जाएग जब जंगल में भी शहरी विकास दिखेगा। जंगल को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करना चाहिए।

बस्तर में कहां-कहां घूमने का मौका मिला?

मैं ज्यादा जगह तो नहीं जा पाई लेकिन कोटमसर केव और कांगेर वैली गई। कोटमसर केव की नेचुरल ब्यूटी की मैं कायल हो गई। ऐसा सौंदर्य पहले मैंने कहीं नहीं देखा। कांगेर वैली की खूबसूरती भी खास है। वहां जितनी सुविधाएं हैं वह पर्याप्त हैं। प्रकृति के करीब ज्यादा सुविधाएं ना हों तभी आनंद है।

मुंबई में बस्तर की कैसी छवि है?

Bastar News: बस्तर के बारे में मुंबई में भी वही चर्चा होती है जो बाकी जगह होती है लेकिन मुझे पता है कि यहां अब सब बदल रहा है। यहां अब शांति लौट रही है। हमारे जवान नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं। जब शांति आएगी तो बस्तर में अब पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। मैं यहां आई तो मुझे तो सब सामान्य लगा।

नक्सलवाद पर आप क्या सोचती हैं?

बस्तर में अब नक्सलवाद खात्मे की ओर यह है यह मैं जानती हूं। मीडिया से सारी खबरें मिलती रहती हैं। यह अच्छी बात है कि बस्तर में अब शांति बहाली हो रही है। हमारे जवानों के जज्बे के सलाम जो नक्सलवाद को खत्म कर रहे हैं। 27 नक्सली मारे गए इसके लिए जवानों को बधाई।

Updated on:
23 May 2025 01:32 pm
Published on:
23 May 2025 01:32 pm