जगदलपुर

BJP Leader Passes Away: बीजेपी नेत्री का आकस्मिक निधन, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जताया गहरा दुःख

Sandhya Tandia Passes Away: जगदलपुर में भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति सदस्य संध्या टांडिया का आकस्मिक निधन हो गया।

less than 1 minute read
Sandhya Tandia Passes Away (photo source- Patrika)

BJP Leader Passes Away: जगदलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्वी मंडल कार्यसमिति सदस्य संध्या टांडिया का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से संगठन और स्थानीय कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें

मिड डे मील योजना बंद होने की कगार पर, कांग्रेस नेत्री ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दु:ख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि माता संतोषी वार्ड, जगदलपुर निवासी संध्या टांडिया का इस तरह अचानक चले जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, सेवाभाव और सहज व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा।

BJP Leader Passes Away: प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

Published on:
26 Feb 2026 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर