जगदलपुर

CG Assembly Election 2023 : कलेक्टर और एसएसपी ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

CG Assembly Election 2023 : विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले की विशेष निगरानी की जरूरत को देखते हुए कलेक्टर विजय दयाराम के. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा शुक्रवार की रात फिर निरीक्षण दौरे में निकले थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2023, 12:10 PM IST
check_post.jpg

जगदलपुर। CG Assembly Election 2023 : विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले की विशेष निगरानी की जरूरत को देखते हुए कलेक्टर विजय दयाराम के. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा शुक्रवार की रात फिर निरीक्षण दौरे में निकले थे।

CG Assembly Election 2023 : कलेक्टर और एसएसपी ने अति संवेदनशील क्षेत्र दरभा और कोडेनार के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर विजय ने जाँच दल को कहा कि अन्य राज्यों के वाहनों पर विशेष निगरानी के साथ जाँच करें। साथ ही भूसा भरे वाहनों को रात में रवाना न होने दे, दिन में जाँचकर रवाना करें। इसके अलावा सुबह-सुबह सब्ज़ी ले कर जाने वाले वाहन की सघन जाँच करने पर ज़ोर दिया।

Published on: