कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन का समय है ऐसे में अवैध शराब, राशि तथा अन्य सामग्रियों के परिवहन के मामले सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने बॉर्डर पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी, खनिज विभाग की टीम को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।