बाक्स घटना के दिन भी शराब के नशे में की लड़ाई घुमका टीआई विनय कुमार पम्मार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग जांच के दौरान पीएम रिपोर्ट एवं गवाहों के बयान अनुसार मृतक तारेश वर्मा के सिर और पेट पर किसी भारी वस्तु से वार करने हत्या होने की पुष्टि हुई। पुलिस मृतक के पिता गन्नू लाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने एकलौते पुत्र तारेश वर्मा के आए दिन शराब पीकर लड़ाई, झगड़ा करने से परेशान था ।