डोंगरगढ़। Navratri Puja 2023 : धर्मनगरी में 15 अक्टूबर से क्वांर नवरात्र पर्व की शुरुआत होगी। इसके साथ ही देवी दरबार में आस्था के मेले की शुरुआत हो जाएगी। लाखों श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। ज्यादातर श्रद्धालु सीढिय़ों की बजाए रोप-वे के माध्यम से उपर मंदिर तक पहुंचते हैं। इसलिए ट्रस्ट की ओर से रोप-वे का मेंटेनेंस करा दिया गया है। इस बार रोप-वे की क्षमता भी बढ़ा दी गई है।