राजनांदगांव। CG Election 2023 : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र फॉर्म लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1४ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के लिए जिला कार्यालय में पहुंचकर नाम निर्देशन फॉर्म लिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि पहले दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के लिए 8 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए 3 व्यक्तियों ने फॉर्म लिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी के लिए एक भी व्यक्ति ने फॉर्म नहीं लिया।