मोक्षदायिनी अमावस्या के दिन शनिचरी अमावस्या के साथ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी पडऩे जा रहा है। यह कंकण सूर्यग्रहण होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इससे यहां सूतक पातक, स्नान, दान, पुण्य, मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 14 अक्टूबर की रात 8.34 बजे से मध्य रात्रि 2.25 बजे के बीच होगा। यह ग्रहण भारत में किसी भी स्थान पर दिखाई नहीं देगा। इधर शनिचरी अमावस्या होने से शहर के शनि मंदिरों पर शनिदेव का तेलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु स्नान-दान के साथ विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर तिफरा स्थित काली मंदिर, चिल्हाटी स्थित शनि मंदिर में शनि देव की पूजा-आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।