कवर्धा। CG News : निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद जिले में गठित फ्लाइंग स्क्वॉड टीमए स्थैतिक निगरानी दल, विडियों निगरानी टीम और विडिय़ों अवलोकन टीम निर्वाचन के हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी हुई है। जिले के सीमावर्ती चेक पोस्ट सहित सभी तहसीलों के लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो 24 घंटे तैनात होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने गुरुवार रात चिल्फी बैरियर का औचक निरीक्षण किया।