भिलाई। CG News : अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों की सूची जारी की है, जिसमें भिलाई के रूंगटा आर-1 कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च के प्राचार्य और रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) डॉ. एजाजुद्दीन भी शामिल किए गए हैं। डॉ. एजाज को उनके हाई इंपैक्ट क्वालिटी रिसर्च पब्लिकेशंस की वजह से इस सूची में चौथी बार जगह मिली है। डॉ. एजाज के अब तक 122 अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन प्रकाशित हो चुके हैं, जिसे रिसर्चर ने काफी अच्छे सिटेशन्स दिए हैं।