बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से सीबीएसई ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी। लगभग 44 दिन परीक्षाएं चलेंगी जो 10 अप्रेल के आसपास समाप्त होंगी। बोर्ड ने अभी पूर्ण टाइम-टेबल जारी नहीं किया है, लेकिन परीक्षा की टेंटेटिव डेट शीट जरूर बता दी है।