जगदलपुर

CG Election 2025: निकाय व पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने खोला पिटारा, एक महीने में बस्तर को 400 करोड़ की सौगात, देखें रिपोर्ट

CG Election 2025: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का समय आ गया है सिर्फ चुनावी तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सरकार वोटरों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देना चाह रही है इसलिए उन्होंने अपना पिटारा खोल दिया है।

2 min read
Jan 20, 2025

CG Election 2025: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का समय आ गया है सिर्फ चुनावी तारीख की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सरकार वोटरों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देना चाह रही है इसलिए उन्होंने अपना पिटारा खोल दिया है। पिछले एक महीने की तरफ नजर डाले तो सिर्फ बस्तर जिले में ही आने वाले तीन पूरे और एक आधे विधानसभा में ही करीब 400 करोड़ की सौगात मिल चुकी है। इसमें सीएम ने खुद एक बार बस्तर में आकर कई सडक़ों समेत अन्य विकास कार्यों की सौगात दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि ऐन चुनाव के पहले करोड़ों की सौगात देकर वोटरों को लुभाने का एक प्रयास है।

बस्तर में पिछले एक महीने की तरफ ही नजर डालें तो अचानक भूमिपूजन व लोकार्पण के कार्यों में तेजी आई है। चुनावी मौसम को करीब देखते हुए यह तेजी लाजमी भी है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने के आंकड़े की तरफ नजर डालें मो लगभग 400 करोड़ रूपए की लागत से 250 से विकास कार्यों की सौगात मिल चुकी है।

घोषणा होते ही भूमिपूजन भी पूरा

ऐसा नहीं है कि सौगात के लिए रूप में सिर्फ सरकारी घोषणाएं भी हुई है। बल्कि इनमें से 60 फीसदी से अधिक कार्यों का भूमिपूजन भी हो चुका है। सीएम के हाल ही में घोषणा के बाद एक दिन नगरीय निकाय में महापौर समेत एमआईसी सदस्यों और सत्तापक्ष के पार्षदों ने सुबह से लेकर रात तक भूमिपूजन किया। इसका मकसद सिर्फ यही रहा कि लोगों को ऐन चुनाव से पहले सौगात मिल जाए, ताकि आगामी चुनाव में इसका फायदा मिल सके। हालांकि इसका कितना फायदा मिल पाता है वह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। लेकिन निवर्तमान निकाय सरकार ने अंत तक वोटरों को लुभाने के लिए भरसक प्रयास किया।

4 जनवरी से नगर सरकार के लिए प्रशासक नियुक्त हो चुका है

गौरतलब है कि निकाय सरकार का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। यही वजह है कि 4 जनवरी से ही यहां प्रशासक ने जिम्मेदारी संभाल ली है। यह बात तात्कालीन महापौर समेत एमआईसी और पार्षदों को भी पता चल गई थी। इसलिए तो इसके कुछ दिन पहले ही शासन से आई सौगात को जन-जन तक पहुंचाने और राजनीति भुनाने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक भूमिपूजन का कार्य चलता रहा। हालांकि इसमें कई सडक़ के कार्य ऐसे हैं जो कुछ ही समय में पूरे भी हो गए और कुछ के काम जारी है।

इतने विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

विधानसभा - कुल कार्यों - कुल लागत का लोकापर्ण

नारायणपुर - 13 - 24 करोड़ 15 लाख
बस्तर - 20 - 45 करोड़ 41 लाख
जगदलपुर - 47 - 80 करोड़ 14 लाख
चित्रकोट - 19 - 38 करोड़ 68 लाख
कुल - 99 - 188 करोड़ 40 लाख

इतने विकास कार्यों का भूमिपूजन

विधानसभा - कुल कार्यों - कुल लागत का भूमिपूजन
नारायणपुर - 10 - 13 करोड़ 28 लाख
बस्तर - 20 - 17 करोड़ 53 लाख
जगदलपुर - 52 - 68 करोड़ 80 लाख
चित्रकोट - 47 - 68 करोड़
कुल - 129 - 168 करोड़ 04 लाख

Also Read
View All

अगली खबर