
Lohardih Arson Case: प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को कवर्धा दौरे पर रहे। इस बीच उन्होंने लोहारीडीह कांड मामले में पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही जेल जाकर हिरासत में लिए ग्रामीणों से मिले, उनका हालचाल जाना। वहीं कहा कि इस मामले में किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात कि घटना को लेकर शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कार्रवाई होती तो शायद ये नौबत नहीं आती।
उन्होंने कहा कि कई तरह की दुश्मनी थी वहां गांव वाले बता रहे थे। पुरानी लड़ाई थी, जमीन का विवाद, राजनीतिक विवाद भी बड़ा कारण था। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने तक हम साथ खड़े हैं। शिवप्रसाद के शव में चोट के निशान थे। बाइक दूर खड़ी थी। पैर में चप्पल नहीं थी। शर्ट फटा हुआ था। उसके बाद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करना समझ नहीं आ रहा है। मध्यप्रदेश की पुलिस भी भारत की ही पुलिस है। देश में एक कानून है, जो यहां लागू है वो वहां भी लागू है। राज्य सरकार को परिजनों की मांग के अनुरूप दोबारा पीएम कराने मप्र सरकार को पत्र लिखना चाहिए। मांग करनी चाहिए, ताकि परिजन संतुष्ट हो सके।
टीएस सिंह मंगलवार की शाम ही कवर्धा पहुंच गए थे जो कुछ घंटे कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात किए। इसके अलावा प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भी सौजन्य भेंट की। उनसे लोहारीडीह सहित अन्य जगहों की घटना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों के साथ में फोटो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इस पर टीएस सिंहदेव ने जवाब देते हुए कहा कि दोनों के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बात हुई है।
Updated on:
26 Sept 2024 12:46 pm
Published on:
26 Sept 2024 12:46 pm
