जगदलपुर

CG Fraud News: नौकरी लगाने के नाम पर युवती के साथ ऐसा कांड कर गया युवक, जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश…

CG Fraud News: जगदलपुर से एक ठग का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवती की पहचान के एक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से छह लाख रुपये ठग लिए। दो साल बाद नौकरी नहीं लगी तो युवती ने मामले की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज कराई।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 2:42 PM IST
CG Fraud News

CG Fraud News: बोधघाट थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में रहने वाली एक युवती को उनके परिचय के एक युवक ने आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवाने की बात कहकर 6 लाख रूपए ठग लिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर वार्ड निवासी कुमारी पारो मौर्य ने पुलिस शिकायत करते हुए बताया कि अजित दीक्षित नाम के युवक अपने जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रूपए ठग लिए है।

CG Fraud News: आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने उनकी बहन की नौकरी आत्मानंद स्कूल में लगाने की बात कहकर बहन रत्ना की मार्कशीट के साथ ही छह लाख रुपये की मांग किया जिसके बाद पारो ने वर्ष 2021 से 2022 तक के बीच ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से छह लाख रुपये दिया। (CG Fraud News) दो साल बाद नौकरी नहीं लगी तो युवती ने मामले की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

गांधी नगर वार्ड निवासी कुमारी पारो मौर्य (30) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान-पहचान अजित दीक्षित से हुई थी। अजित को पारो ने अपनी बहन की नौकरी के लिए बात की। (CG Fraud News) अजित ने पारो की बहन रत्ना की मार्कशीट को मंगवाने के साथ ही छह लाख रुपये लगने की बात कही। पारो ने वर्ष 2021 से 2022 तक के बीच ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से छह लाख रुपये का पेमेंट कर दिया।

आरोपी ने युवती को ऐसे लगाया था चूना

CG Fraud News: अजित ने पारो को बताया कि वह रत्ना की नौकरी आत्मानद स्कूल में लगवा देगा। शुरुआत में नौ हजार रुपये व बाद में 24 हजार रुपये मिलने की बात कही। इन दो वर्षों में पैसे लेने के बाद अजित पारो का फोन नहीं उठा रहा था। पारो की बहन को ना ही नौकरी मिली और ना ही पैसे वापस मिले। इसके चलते पारो ने पांच सितंबर को अजित के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें…

डॉक्टर से हुई 88 लाख से ज्यादा की ठगी

रायपुर जिले में एक डॉक्टर से करीब 88 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर..

ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर शिक्षक से ऑनलाइन ठगी

रायपुर में शेयर ट्रेडिंग वाले मोबाइल ऐप डाउनलोड करके कई लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Updated on:
8 Sep 2024, 2:42 PM IST
Published on: