CG News: बताया जा रहा है कि जल्द ही इन कॉलेजों के लिए भी समिति गठित हो जाएगी। इस महीने के अंत तक सभी कॉलेजों को समितियां मिल जाएंगी।
CG News: पत्रिका ने पिछले दिनों एक खबर प्रकाशित करते हुए बताया था कि जिले के सरकारी कॉलेजों में जनभागीदारी ठप है। जनभागीदारी समिति का गठन नई सरकार के आने के बाद से नहीं हो पाया था। पिछले लगभग दो साल से कॉलेजों के मूलभूत काम समिति के अभाव में प्रभावित हो रहे थे। बच्चों के लिए नई किताबें व अन्य सुविधाओं पर काम नहीं हो पा रहा था। इन सभी कामों के पर अंतिम निर्णय समिति ही लेती है।
पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद विधायक किरण देव ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तत्काल समिति का गठन करवा दिया। संभाग के सबसे बड़े पीजी कॉलेज के लिए समिति के नामों की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अन्य को इस समिति में जगह दी गई है। अब यही समिति कॉलेज से जुड़े जरूरी निर्णय लेगी। अब तक अटके हुए कामों को अब गति मिलेगी। समिति का अध्यक्ष पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को बनाया गया है। वहीं विधायक किरण देव इस समिति में बतौर सदस्य मौजूद रहेंगे।
जिले के पीजी कॉलेज और दंतेश्वरी गर्ल्स कॉलेज में समिति गठित हो गई है। वहीं तोकापाल, बकावंड और भानपुरी कॉलेज की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन कॉलेजों के लिए भी समिति गठित हो जाएगी। इस महीने के अंत तक सभी कॉलेजों को समितियां मिल जाएंगी।
CG News: दिनेश कश्यप अध्यक्ष, अपर कलेक्टर बस्तर उपाध्यक्ष, आनंद मोहन मिश्रा सदस्य, किरण देव सदस्य, आर्यन सिंह आर्य सदस्य, प्रदीप देवांगन, मनोहर तिवारी, किरण सेन, मनोज पटेल, जयंत जोशी, शशिभूषण रथ, रघुनाथ सेठिया, ललिता बघेल, फुलेश्वरी करई, बसंती कश्यप, यशवर्धन राव सदस्य बनाए गए हैं। वहीं कॉलेज के प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव समिति में सदस्य सचिव होंगे।