जगदलपुर

Jhiram Ghati: झीरम पहुंच कांग्रेसी नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जवानों सहित 30 से अधिक लोगों की हुई थी शहादत

Jhiram Ghati: आज झीरम कांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, पूर्व विधायक रेखचंद जैन राजमन बेंजाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शहादत हुए थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2025, 11:30 AM IST
झीरम पहुंच कांग्रेसी नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि (Photo- Patrika)
झीरम पहुंच कांग्रेसी नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि (Photo- Patrika)

Jhiram Ghati: 12 वर्ष पूर्व 25 मई 2013 को बस्तर व सुकमा जिले के सरहद में स्थित दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम में माओवादियों के हमले में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं-कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बल के जवानों सहित 30 से अधिक लोगों की शहादत हुई थी।

Jhiram Ghati: मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित

आज झीरम कांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, पूर्व विधायक रेखचंद जैन राजमन बेंजाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शहादत स्थल पहुंचे और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की केशलुर लौट रही थी जिसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के बड़े नेतागण भी उपस्थित थे।

सुरक्षा में तैनात कई जवान शहीद

Jhiram Ghati: इन नेताओं परघात लगाकर हमला किया जिससे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी के दरभा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही सुरक्षा में तैनात कई जवान शहीद हो गए थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, ब्लाक अध्यक्ष बीर सिंह बघेल, जीतेन्द्र सिंह चौहान, परदेशी बघेल,बुधराम नाग,पूर्व जिला सदस्य बलीराम कश्यप,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,सोमडु राम मंडावी,व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Updated on:
25 May 2025, 11:30 AM IST
Published on: